CURRENT AFFAIRS

कोयला मंत्रालय ने हाल ही में डीजल को LNG से बदलने के लिए किस परियोजना की शुरुआत की है?
पायलट परियोजना
कोयला मंत्रालय के अनुसार, डीजल को LNG से बदलने के लिए पालक परियोजना की शुरुआत की गई है।
हाल ही में “राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड” के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कौन बने हैं?
अतुल भट्ट
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अतुल भट्ट बने हैं।
राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड का मुख्यालय विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में है जिसकी स्थापना 18 फरवरी 1982 में की गई थी।
किस देश ने हाल ही में छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है?
चीन
चीन की अंतरिक्ष विज्ञान एजेंसी ने भविष्य में मंगल मिशनो पर निगरानी करने के उद्देश्य से छोटा हेलीकॉप्टर विकसित किया है। इसके अलावा चीन ने वर्ष 2033 में मंगल ग्रह पर अपने पहले चालक दल के मिशन की भी योजना तैयार की है।
हाल ही में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
निकोल पशिनयान
आर्मेनिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में फिर से निकोल पशिनयान को नियुक्त किया गया है।
JOIN US ON OUR FACEBOOK PAGE
“वर्ल्ड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021” का खिताब हाल ही में किसने जीता है?
एलेजांद्रो प्रीतो
हाल ही में मैक्सिकन के फोटोग्राफर एलेजांद्रो प्रीतो ने वर्ल्ड फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2021 का खिताब जीता है। इन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका तथा मेक्सिको के बीच कांटेदार तार-क्लैड सीमा की दीवार पर घूमते हुए एक बड़े रोड रनर की तस्वीर को कैप्चर किया है।
हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने “बायोटेक प्राइड” दिशा निर्देश जारी किए हैं?
उत्तर – डॉ जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बायोटेक प्राइवेट दिशा निर्देश को जारी किया है। यह देश में विभिन्न अनुसंधान समूह में अनुसंधान एवं नवाचार के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा को प्रदान करेगा।
हाल ही में किसके इंस्टाग्राम पर 150 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने हैं?
विराट कोहली
इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के 150 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं। जिसके साथ यह एशिया महाद्वीप के पहले ऐसे सेलिब्रिटी बन गए हैं। अगर विश्व की बात की जाए तो पहले नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके 337 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
हाल ही में कौन सा देश पुर्तगाली भाषा के देशों के समुदाय में सहयोगी पर्यवेक्षक के रुप में शामिल हुआ है?
भारत
भारत, पुर्तगाली भाषा के देशों के समुदाय में सहयोगी पर्यवेक्षक के रुप में जुलाई 2021 को शामिल हुआ है।
इसका मुख्य उद्देश्य पुर्तगाली भाषी देशों के साथ भारत के संबंधों को अत्यधिक मजबूत करना है।
किस देश में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “ZAPAD 2021” का आयोजन किया जा रहा है?
रूस
हाल ही में 3 से 16 सितंबर तक रूस के निजनी में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “ZAPAD 2021” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारतीय सेना के लगभग 200 के करीब जवानों ने हिस्सा लिया है।
टोक्यो पैरालंपिक 2020 में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
अवनी लेखरा
टोक्यो पैरालंपिक में वूमेंस 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन SH1 में भारत की अवनी लेखरा ने कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा वूमेंस 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग SH1 क्लास में इन्होंने अपना पहला स्वर्ण पदक विजेता है।
ये पढ़े : Earth ! पृथ्वी से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी
- GK QUESTIONS – POLITICAL SCIENCE
- GK QUESTIONS- GEOGRAPHY
- GK QUESTIONS – INDIAN POLITY
- GK ONE LINERS
- GK QUESTIONS