CURRENT AFFAIRS

भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?
8 अक्टूबर
प्रत्येक वर्ष 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किसी भी संगठन में भारतीय वायुसेना के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
हाल ही में किस देश की प्रधानमंत्री भारत यात्रा पर हैं?
डेनमार्क
9 से 11 अक्टूबर तक डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेट फ्रेड्रिकसन भारत की यात्रा पर हैं।
जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी।
हाल ही में किसने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के गठन को मंजूरी दी है?
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय सड़क शिक्षा बोर्ड स्थापित करने के लिए एक अधिसूचना को जारी किया है। जहां यातायात एवं मोटर वाहनों को भी नियंत्रित किया जाएगा।
हाल ही में जारी फोर्ब्स की ताजा रैंकिंग में कौन शीर्ष अमीर भारतीयों में प्रथम स्थान पर है?
मुकेश अंबानी
फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में लगातार 14वें साल सबसे अमीर शख्स के तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी है। जानकारी के अनुसार, इनकी 6.90 लाख करोड़ रुपए की प्रमुख संपत्ति है।
JOIN US ON OUR FACEBOOK PAGE
2 से 8 अक्टूबर 2021 को किस सप्ताह के रूप में मनाया गया है?
राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह
2 से 8 अक्टूबर तक भारत में राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह के रूप में मनाया गया है।
पहली बार वन्य जीव सप्ताह 1957 में मनाया गया था।
इस वर्ष 2020 में इस सप्ताह का मुख्य विषय है -‘वन और आजीविका लोगों और ग्रह को कायम रखना’.
हाल ही में किसे साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है?
अब्दुलराजक गुरनाह
वर्ष 2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध उपन्यासकार अब्दुलराजक गुरनाह को दिया गया है।
वर्ष 2020 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवित्री लुईस ग्लूक को दिया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत के विजन को पूरा करने के लिए कितने प्रधानमंत्री मित्र पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है?
7
6 अक्टूबर 2021 को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन को पूरा करने के उद्देश्य से 7 पीएम मित्र पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी है।
हाल ही में किस देश के रेलवे की नई गाइडलाइन के अनुसार यात्रा के दौरान मास्क ना लगाने पर ₹500 का जुर्माना देना होगा?
भारत
भारतीय रेलवे की एक घोषणा के अनुसार कोविड-19 की नई गाइडलाइन को जारी किया गया है।
जिसमें रेल यात्रा के दौरान मास्क ना लगाने वाले यात्रियों से ₹500 का जुर्माना वसूला जाएगा।
फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेस्सा तथा रूस के दिमित्री मुरातोव को कौन सा पुरस्कार दिया गया है?
शांति का नोबेल पुरस्कार
फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेस्सा तथा रूस की दिमित्री मुरातोव को शांति का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक तथा लगभग 40 लाख डालर से अधिक की राशि दी जाती है।
हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किस मलेरिया रोधी टीके को मंजूरी दी है?
RTS,S
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में मलेरिया रोधी पहले टीके ‘RTS,S’ को मंजूरी दी है।
- Railway Recruitment 2021
- SBI Recruitment 2021
- GK ONE LINERS
- CURRENT AFFAIRS 5-10-2021
- GK MOCK TEST
- Dept of School Education Punjab Recruitment 2021 – Apply Online for 8393 Pre Primary Teacher Post
- GK ONE LINERS – GEOGRAPHY
- HPGK-21
- CURRENT AFFAIRS 03-10-2021
- CURRENT AFFAIRS 2-10-2021
- NPCIL Recruitment 2021 – Apply Online for 75 Trade Apprentice Post
- CURRENT AFFAIRS 5-10-2021
- CURRENT AFFAIRS 03-10-2021
- CURRENT AFFAIRS 2-10-2021
- CURRENT AFFAIRS
- CURRENT AFFAIRS 27-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 26-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 25-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 20-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 17-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 15-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 14-09-2021
- CURRENT AFFAIRS MCQs