CURRENT AFFAIRS

हाल ही में वायुसेना का नया उप प्रमुख किसे नियुक्त किया गया है?
एयर मार्शल संदीप सिंह
हाल ही में भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह को नियुक्त किया गया है।
इन्हें 22 दिसंबर 1983 को एक लड़ाकू विमान पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।
हाल ही में किसने F1 रूसी ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब जीता है?
लुईस हैमिल्टन
हाल ही में ब्रिटेन के मर्सिडीज ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने F1 रूसी ग्रैंड प्रिक्स 2021 का खिताब जीत लिया है।
इस जीत के साथ उन्होंने 100 ग्रैंड प्रीमियर जीत को दर्ज किया है।
JOIN US ON OUR FACEBOOK PAGE
टी20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?
विराट कोहली
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 26 सितंबर को विराट कोहली ने एक इतिहास रच दिया।
यह पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 फॉर्मेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं।
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत कब की?
27 सितंबर
27 सितंबर को एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की शुरुआत की है। जिसका मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में प्रक्रियाओं को अधिक सरल बनाना है।
हाल ही में आस्ट्रावा ओपन टेनिस में महिला युगल का खिताब किसने जीता है?
सानिया मिर्जा और शुआई झांग
हाल ही में सानिया मिर्जा तथा उनकी चीनी जोड़ीदार शुआई झांग ने आस्ट्रावा ओपन टेनिस में महिला युगल का खिताब जीत लिया है।
हाल ही में कौन सा राज्य पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा?
ओडिशा
24 नवंबर से 5 दिसंबर तक HIF पुरुष जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी ओडिशा करेगा।
वर्ष 2016 में टूर्नामेंट के आखिरी संस्करण की मेजबानी लखनऊ ने की थी।
विश्व नदी दिवस कब मनाया जाता है?
सितंबर के चौथे रविवार
प्रत्येक वर्ष सितंबर के चौथे रविवार को विश्व नदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष 2021 में 26 सितंबर को यह दिवस मनाया गया है।
विश्व नदी दिवस 2021 का मुख्य विषय है -“हमारे समुदायों में जल मार्ग”.
किस देश ने सभी क्रिप्टोकरंसी लेनदेन को अवैध घोषित कर दिया है?
चीन
हाल ही में चीन के केंद्रीय बैंक ने बिटकॉइन सहित अन्य सभी क्रिप्टो करेंसी लेनदेन को अवैध घोषित किया है।
इससे पहले वर्ष 2013 में चीन के बैंकों द्वारा क्रिप्टो करेंसी को संभालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
हाल ही में किस ने अमेरिका में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड इवेंट में रजत पदक जीता है?
ज्योति सुरेखा वेन्नम
हाल ही में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अमेरिका में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड इवेंट में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। current affairs 2021
विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
27 सितंबर
प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक विकास एवं सांस्कृतिक ज्ञान के लिए एक उपकरण के रूप में पर्यटन के वैश्विक महत्व को दुनिया के सामने लाना है।
- CURRENT AFFAIRS 26-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 25-09-2021
- CURRENT AFFAIRS 20-09-2021
- IPL 2021 SCHEDULE
- CURRENT AFFAIRS 17-09-2021
- GENERAL SCIENCE GK
- GK QUESTIONS – POLITICAL SCIENCE
- GK QUESTIONS- GEOGRAPHY
- GK QUESTIONS – INDIAN POLITY
- GK ONE LINERS
- GK QUESTIONS
- GK QUESTIONS – POLITICAL SCIENCE
- GK QUESTIONS- GEOGRAPHY
- GK QUESTIONS – INDIAN POLITY
- GK ONE LINERS
- GK QUESTIONS
Also Read- HPGK MOCK TEST, HPGK MOCK TEST-1, GK QUIZ MOCK TEST-1,
INDIAN GEOGRAPHY, PHYSIOGRAPHY OF INDIA, INDIAN RIVER SYSTEM,
महात्मा बुद्ध के बारे में जानें
पझोता आन्दोलन-1942, क्या था मंडी षड्यंत्र
सूर्य ग्रहण कैसे होता है , जाने क्या थी काल कोठरी की घटना, धामी गोली काण्ड,