CURRENT AFFAIRS 13-03-2021

हाल ही में किस राज्य सरकार ने 2021-22 के लिए 1,68,015 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है?
पंजाब सरकार
8 मार्च को पंजाब सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए 1,68,015 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। जिसमें फसल ऋण माफी योजना के अंतर्गत 1.13 लाख किसानों के 1,188 करोड़ रुपए की फसली ऋण माफ करने का प्रस्ताव दिया गया है।
हाल ही में किस विभाग ने अपने अधिकारियों के लिए ऑनलाइन 5G प्रमाणन पाठ्यक्रम की शुरुआत की है?
दूरसंचार विभाग
अपने अधिकारियों के लिए ऑनलाइन 5G प्रमाणन पाठ्यक्रम की शुरुआत दूरसंचार विभाग ने की है।
जिसका मुख्य उद्देश्य 5G विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं का एक इन हाउस पूल बनाना है।
हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ कहां से किया गया है?
साबरमती आश्रम
12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में साबरमती आश्रम से “आजादी की अमृत महोत्सव” का शुभारंभ करेंगे।
JOIN US ON OUR FACEBOOK PAGE
हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किस योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है?
आयुष्मान भारत योजना
राज्य भर में उत्तरप्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।
हाल ही में आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की किस प्रमुख शासक का निधन हो गया है?
दादी हृदय मोहिनी
आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की प्रमुख प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का 93 वर्ष की आयु में 11 मार्च 2021 को मुंबई में निधन हो गया है।
मार्च माह के दूसरे गुरुवार को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
विश्व किडनी दिवस
प्रत्येक वर्ष मार्च माह के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य किडनी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
इस वर्ष विश्व कितनी दिवस का मुख्य विषय है -“Living Well with Kidney Disease”।
हाल ही में उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री कौन बने हैं?
तीरथ सिंह रावत
तीरथ सिंह रावत ने हाल ही में उत्तराखंड के दसवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। वर्ष 2000 में यह उत्तराखंड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे इसके बाद साल 2007 में यह उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए।
हाल ही में किसने स्वामी चिद्भवानंदजी की भगवत गीता का किंडल संस्करण लॉन्च किया है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
11 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वामी चिद्भवानंदजी की भगवत गीता का किंडल संस्करण लॉन्च किया है।
किस राज्य को भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण में शीर्ष स्थान दिया गया है?
मध्य प्रदेश
हाल ही में मध्य प्रदेश को भूमि रिकॉर्ड डिजिटलीकरण में प्रथम स्थान दिया गया है। इसका निष्कर्ष दो पहलुओं के आधार पर किया गया है जिसमें भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण का रिकॉर्ड करना तथा इस रिकॉर्ड की गुणवत्ता पर फोकस करना है।
हाल ही में किसने “भारत ई बाजार” के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया है?
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने “भारत ई बाजार” के लिए 11 मार्च 2021 को एक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है।
Also Read- HPGK MOCK TEST, HPGK MOCK TEST-1, GK QUIZ MOCK TEST-1,
INDIAN GEOGRAPHY, PHYSIOGRAPHY OF INDIA, INDIAN RIVER SYSTEM,
- GK QUESTIONS – POLITICAL SCIENCE
- GK QUESTIONS- GEOGRAPHY
- GK QUESTIONS – INDIAN POLITY
- GK ONE LINERS
- GK QUESTIONS
- COMPUTER GK FOR JOA EXAM
- CURRENT AFFAIRS 04-03-2021
- COMPUTER GK FOR JOA EXAM
- CURRENT AFFAIRS 03-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 06-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 05-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 04-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 03-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 01-03-2021
महात्मा बुद्ध के बारे में जानें
पझोता आन्दोलन-1942, क्या था मंडी षड्यंत्र
सूर्य ग्रहण कैसे होता है , जाने क्या थी काल कोठरी की घटना, धामी गोली काण्ड,