CURRENT AFFAIRS 11-09-2021

हाल ही में भारत के राष्ट्रपति ने किसे “राष्ट्रपति कलर” से सम्मानित किया है?
नौसेना उड्डयन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा भारतीय सैन्य बलों के सर्वोच्च कमांडर ने भारतीय “नौसेना उड्डयन” को राष्ट्रपति कलर से सम्मानित किया है। सर्वप्रथम 27 मई 1951 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रपति कलर की शुरुआत की थी।
बिटकॉइन को कानूनी मुद्रा के रूप में अपनाने वाला पहला देश कौन बना है?
एल साल्वाडोर
एल साल्वाडोर बिटकॉन को कानूनी मुद्रा के रूप में अपनाने वाला प्रथम देश बना है।
भारत तथा किस देश की नौ सेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास ऑसइंडेक्स का आयोजन किया जा रहा है?
ऑस्ट्रेलिया
हाल ही में 6 से 10 सितंबर के बीच भारत तथा ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय युद्धाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है।
JOIN US ON OUR FACEBOOK PAGE
हाल ही में एग्जिम बैंक का नया एमडी किसे नियुक्त किया गया है?
हर्ष भूपेंद्र बंगारी
केंद्र सरकार ने हर्ष भूपेंद्र बंगारी को एक्जिम बैंक का नया एमडी नियुक्त किया है।
किस राज्य सरकार ने “बिजनेस ब्लास्टर्स” नामक कार्यक्रम की शुरुआत की है?
दिल्ली सरकार
हाल ही में दिल्ली सरकार ने बिजनेस ब्लास्टर्स नामक एक कार्यक्रम की शुरुआत की है।
2 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला दुनिया का पहला देश कौन बना है?
क्यूबा
2 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन की शुरुआत करने वाला दुनिया का पहला देश क्यूबा बना है।
हालांकि अभी इस वैक्सीन को विश्व स्वास्थ संगठन की ओर से मंजूरी मिलना बाकी है।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने ओलंपिक हाॅकी खिलाड़ी विवेक सागर को राज्य पुलिस में डीएसपी नियुक्त किया है?
मध्य प्रदेश
हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को राज्य पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त किया है।
भारत के पहले उपग्रह तथा बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज का क्या नाम है?
ध्रुव
हाल ही में भारत का पहला उपग्रह तथा बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैकिंग जहाज ‘ध्रुव’ को विशाखापट्टनम से कमीशन किया जाएगा। INS ध्रुव दुश्मन की पनडुब्बियों के अनुसंधान तथा पता लगाने के लिए समुद्र के बेड का नक्शा बना सकेगा।
हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है?
जापान
जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सूगा ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।
इससे 1 वर्ष पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कि प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद यह प्रधानमंत्री बने थे।
हाल ही में IOC के किस पूर्व अध्यक्ष का निधन हो गया है?
जैक्स रोगे
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के पूर्व अध्यक्ष जैक्स रोगे का हाल ही में निधन हो गया है।
यह वर्ष 2001 से 2013 तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थे।
- GK QUESTIONS – POLITICAL SCIENCE
- GK QUESTIONS- GEOGRAPHY
- GK QUESTIONS – INDIAN POLITY
- GK ONE LINERS
- GK QUESTIONS