CURRENT AFFAIRS 06-03-2021
10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में प्रथम स्थान कैसे प्राप्त हुआ है?
इंदौर
10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में इंदौर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
इस नगर प्रदर्शन सूचकांक 2020 को आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा जारी किया गया है।
चैंपियंस एंड वेटरंस समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
एम सी मैरीकॉम
हाल ही में छह बार की विश्व चैंपियन एम सी मैरीकॉम को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की “चैंपियंस एंड वेटरंस” समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
हाल ही में जम्मू में अरोमा मिशन के तहत किस जड़ी बूटी की खेती की जा रही है?
लैवेंडर
अरोमा मिशन के तहत जम्मू में लैवेंडर की खेती की जा रही है।
इस मिशन को 2016 में लांच किया गया था।
1 लीटर लैवेंडर आवश्यक तेल 10,000 रुपए में बेचा जाता है।
CURRENT AFFAIRS 06-03-2021
हाल ही में भारत ने किस देश के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
फिलीपींस
ब्रह्मोस मिसाइल समेत अन्य रक्षा उपकरणों की आपूर्ति के लिए भारत तथा फिलीपींस के साथ एक समझौता किया गया है।
हाल ही में कौन सा खिलाड़ी क्रिकेट के एक ओवर में छह छक्के लगाने वाला तीसरा खिलाड़ी बना है?
किरोन पोलार्ड
4 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के किरण पोलार्ड ने 1 ओवर में छह छक्के लगाकर तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
कोलंबो बंदरगाह के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल के विकास करने का ठेका श्रीलंका ने किसे दिया है?
भारत
हाल ही में श्रीलंका ने कोलंबो पोर्ट के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल के विकास का ठेका अब भारत को दिया है।
इसका विकास भारत और जापान के साथ बनी एक संयुक्त उद्यम कंपनी द्वारा किया जाएगा।
JOIN US ON OUR FACEBOOK PAGE
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को किस रूप में नामित किया है?
मोटे अनाज के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव को अपना लिया है। जिसके अनुसार वर्ष 2023 को मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष के रूप में घोषित किया है।
कृषि क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत तथा किस देश के बीच एक समझौते पर मंजूरी हुई है?
फिजी
हाल ही में कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत तथा फिजी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह समझौता अनुसंधान कर्मियों, विशेषज्ञों तथा तकनीकी प्रशिक्षकों के आदान-प्रदान के सुविधा को भी प्रदान करता है।
हाल ही में “CSIR Floriculture Mission” देश को किसने लॉन्च किया है?
डॉ हर्षवर्धन
4 मार्च 2021 को नई दिल्ली में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने “CSIR Floriculture Mission” को लॉन्च किया है।
किस राज्य ने हाल ही में देश की पहली इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट पॉलिसी को लॉन्च किया है?
कर्नाटक
कर्नाटक राज्य ने देश की पहली “इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट (ER & D)” पॉलिसी को लॉन्च किया है।
इसमें नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न परियोजनाओं हेतु कॉलेजों को धन मुहैया कराएगी।
- CURRENT AFFAIRS 05-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 04-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 03-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 01-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 28-02-2021
- GK QUESTIONS – POLITICAL SCIENCE
- GK QUESTIONS- GEOGRAPHY
- GK QUESTIONS – INDIAN POLITY
- GK ONE LINERS
- GK QUESTIONS
- GEOGRAPHY GK
- MAJOR DAM AND RIVER PROJECTS IN INDIA
- NATIONAL PARKS AND WILDLIFE SANCTUARIES IN INDIA
- Neighbouring Countries of India
- Indian States Sharing Border With Pakistan-India Pakistan Border