CURRENT AFFAIRS 04-03-2021

फरवरी माह के अंतिम दिन को किस दिवस के रूप में मनाया जाता है?
विश्व दुर्लभ रोग दिवस
प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के अंतिम दिन को विश्व दुर्लभ रोग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ बीमारी के प्रभावों के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना है।
भारतीय क्रिकेट टीम के किस तेज गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया है?
आर विनय कुमार
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तथा फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। इन्होंने भारत की तरफ से 1 टेस्ट, 31 वनडे तथा 9 टी-20 मैच खेले हैं।
प्रमोद चंद्र मोदी किस संगठन के वर्तमान में अध्यक्ष हैं?
CBDT
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अध्यक्ष के रूप में प्रमोद चंद्र मोदी के कार्यकाल को और बढ़ा दिया गया है। 1982 बैच के भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी प्रमोद चंद्र मोदी को फरवरी 2019 में इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
किस भारतीय मुक्केबाज ने बुल्गारिया के सोफिया में मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है?
दीपक कुमार
भारतीय मुक्केबाज दीपक कुमार ने सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित 72वें स्टैंड्रजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट में रजत पदक जीता है।
हाल ही में भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन ने अपने PSLV-C51 रॉकेट का इस्तेमाल करते हुए कितने उपग्रहों को लॉन्च किया है?
19
भारत ने अपने PSLV – C51 रॉकेट से 19 उपग्रहों को लॉन्च किया है।
जिसमें ब्राजील तथा अमेरिका के उपग्रह भी शामिल है।
BARC द्वारा विकसित “डिजिटल कोबाल्ट थेरेपी मशीन” भारत ने किस देश को दान की है?
मेडागास्कर
कैंसर उपचार के लिए उपयोगी “डिजिटल कोबाल्ट थेरेपी मशीन” भारत ने मेडागास्कर को दान की है।
हाल ही में किस राज्य सरकार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० सूर्यबाला को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है?
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सूर्यबाला को भारत भारती सम्मान देने की घोषणा की है।
यह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है।
COVID टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत भारत में कब की गई है?
1 मार्च 2021 को
1 मार्च 2021 को कोविड टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों तथा कई रोगों से ग्रस्त 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
किस देश को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया गया है?
पाकिस्तान
ग्लोबल एंटी टेररिस्ट वॉचडॉग फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्तान को जून 2021 तक ग्रे लिस्ट में बनाए रखने का फैसला किया है। आतंकी फंडिंग तथा Money-laundering के सबसे ज्यादा जोखिम वाले देश को ग्रे सूची में शामिल किया जाता है।
किसने कीव, यूक्रेन में कुश्ती टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है?
विनेश फोगाट
भारत की विनेश फोगाट नहीं 28 फरवरी 2021 को कीव, यूक्रेन में महिलाओं के 53 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता है।
Also Read-
- CURRENT AFFAIRS 03-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 01-03-2021
- CURRENT AFFAIRS 28-02-2021
- CURRENT AFFAIRS 26-02-2021
- CURRENT AFFAIRS 23-02-2021
- GENERAL SCIENCE-9
- GENERAL SCIENCE-8
- GENERAL SCIENCE-7
- GENERAL SCIENCE-6
- GENERAL SCIENCE-5
- KVS Subathu Recruitment 2021
- Private Jobs in Himachal Pradesh 2021
- RBI Office Attendant Recruitment 2021
- KVS Dharamshala Recruitment 2021
- HPSSC Result Post of Pharmacist (Allopathy) Post Code-777
HPGK MOCK TEST, HPGK MOCK TEST-1, GK QUIZ MOCK TEST-1,
INDIAN GEOGRAPHY, PHYSIOGRAPHY OF INDIA, INDIAN RIVER SYSTEM,
महात्मा बुद्ध के बारे में जानें
पझोता आन्दोलन-1942, क्या था मंडी षड्यंत्र
सूर्य ग्रहण कैसे होता है , जाने क्या थी काल कोठरी की घटना, धामी गोली काण्ड,